Advertisement
28 April 2021

कोरोना का प्रकोप: देश में 3,60,960 नए मामले, 3,293 मरीजों की मौत

देश में कोरोनावायरस का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है।भारत में पिछले 24 घंटे में कोविड19 के 3,60,960 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,79,97,267 हुई। 3,293 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 2,01,187 हो गई है।

देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 29,78,709 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,48,17,371 है।

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 25,56,182 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 14,78,27,367 हुआ।

Advertisement

भारत में कल तक कोरोना वायरस के लिए कुल 28,27,03,789 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 17,23,912 सैंपल कल टेस्ट किए गए।

TAGS: कोरोनावायरस, कोविड 19, भारत में कोरोना, Coronavirus, covid 19, Corona in India
OUTLOOK 28 April, 2021
Advertisement