Advertisement
03 March 2022

कोरोना वायरस: नए मामलों में कमी, पिछले 24 घंटे में 6,561 नए केस, 142 मरीजों की मौत

देश में कोरोना के नए मामलों में गिरावट जारी है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 6,561 नए मामले सामने आए हैं। यह संख्या बीते दिन के मुकाबले में 13 प्रतिशत कम है। बता दें कि बुधवार की सुबह पिछले एक दिन में कोरोना के 7,554 नए मामले सामने आए थे। वहीं पिछले 24 घंटे में कोरोना से 142 लोगों की मौत हुई है।

देश में वर्तमान में एक्टिव केस 77,152 है। रिकवरी रेट वर्तमान में 98.62% है। पिछले 24 घंटों में 14,947 लोग इस संक्रमण से उबरे हैं। इसके साथ ही ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,23,53,620 हो गई है। दैनिक पॉजिटिविटी रेट 0.74% है। साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट 0.99% है।

कुल मामले: 4,29,45,160
सक्रिय मामले: 77,152
कुल रिकवरी: 4,23,53,620
कुल मौतें: 5,14,388
कुल वैक्सीनेशन: 1,78,02,63,222

Advertisement

अब तक 77 करोड़ कोरोना टेस्टिंग हुई है। वहीं राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 178.02 करोड़ टीके की खुराक दी जा चुकी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार अब तक जिन लोगों की कोरोना वायरस से मौत हुई है, उनमें से 70 फीसदी से ज्यादा मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: कोरोना वायरस, कोविड 19, भारत में कोरोना, corona virus, covid 19, corona in india
OUTLOOK 03 March, 2022
Advertisement