Advertisement
01 March 2022

कोरोना वायरस: पिछले 24 घंटे में आए 6,915 नए मामले, देश में एक्टिव केस अब एक लाख से कम

देशभर में कोविड 19 के नए मामलों में गिरावट जारी है। पिछले 24 घंटों में संक्रमण के कुल 6,915 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही देश में अब तक कुल कोविड संक्रमितों की तादाद बढ़कर अब 4 करोड़ 29 लाख, 31 हजार 45 हो गई है। वहीं बीते दिन 180 लोगों की इस घातक संक्रमण से मौत हुई है। अबतक देश में कोविड से कुल 5 लाख 14 हजार 23 लोगों की मौत हो चुकी है।


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देशभर में फिलहाल कुल सक्रिय केस की संख्या घटकर अब एक लाख से भी कम रह गई है। देशभर में 92,472 सक्रिय केस दर्ज किए गए हैं। लिहाजा सक्रिय केस कुल संक्रमण का 0.22 प्रतिशत हो गया है। इसके अलावा देश में फिलहाल रिकवरी रेट बढ़कर 98.59 प्रतिशत हो गया है। बीते दिन देशभर में कुल 16, 864 मरीज ठीक हुए हैं जो नए मरीजों की तादाद से करीब ढाई गुना अधिक है। अब तक देशभर में कुल 4 करोड़, 23 लाख, 24 हजार, 550 लोग इस महामारी से उबर चुके हैं।

कुल मामले: 4,29,31,045
सक्रिय मामले: 92,472
कुल रिकवरी: 4,23,24,550
कुल मौतें: 5,14,023
कुल वैक्सीनेशन: 1,77,70,25,914

Advertisement

देश में दैनिक पॉजिटिविटी रेट कम होजर अब 0.77 प्रतिशत रिकॉर्ड की गई है। साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट भी घटकर अब 1.11 प्रतिशत हो गई है। अब तक (28 फरवरी तक) देश में कुल 76.83 करोड़ सैंपल की जांच हो चुकी है। पिछले 24 घंटों के अंदर 9,01,647 सैंपल की जांच की गई है।



अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: कोरोना वायरस, कोविड 19, भारत में कोरोना, corona virus, covid 19, corona in india
OUTLOOK 01 March, 2022
Advertisement