Advertisement
12 May 2020

कोविड-19: रिकवरी रेट 31.7 फीसदी, मृत्यु दर 3.2 फीसदी; दुनिया में यह 7-7.5%: हर्षवर्धन

File Photo

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कहा है कि कोरोना वायरस से मरने वालों की मृत्यु दर दुनिया के मुकाबले देश में सबसे कम हैं। उन्होंने कहा कि अभी देश मे मृत्यु दर 3.2% है। जबकि कई राज्यों में यह दर और भी कम हैं। हर्षवर्धन ने कहा कि इसकी वैश्विक मृत्यु दर 7 फीसदी से 7.5 फीसदी है। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमितों की बढ़ रही संख्या के साथ-साथ रिकवरी रेट भी बेहतर हुई है। हर्षवर्धन ने मंगलवार को जानकारी देते हुए कहा कि इस वक्त रिकवरी रेट देश में 31.7 फीसदी है।

वहीं, covid19india.org के मुताबिक, देश में कोविड-19 से संक्रमित लोगों की संख्या 71,348 पहुंच गई है। जबकि मरने वालों का आंकड़ा 2310 पहुंच गया है। फिलहाल 46,001 सक्रिय मामले हैं। जबकि रिकवर होने वालों की संख्या 23,033 है।

सबसे ज्यादा  मामले महाराष्ट्र में

Advertisement

देश में बढ़ रहे कोरोना वायरस के मामलों में सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र से आए हैं। महाराष्ट्र स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक राज्य में 1,230 नए कोविड-19 मामले दर्ज किए गए और 36 मौतें हुईं है। जिसके बाद राज्य में कुल मामले बढ़कर 23,401 हो गए हैं। वहीं, कुल मौतों का आंकड़ा 868 है। मुंबई के धारावी में भी लगातार मामले बढ़ रहे हैं। मंगलवार को 57 नए मामले दर्ज किए गए हैं जिसके बाद धारावी स्लम बस्ती में अब तक 916 पॉजिटिव मामले और 29 मौतें हो चुकी हैं।

राजधानी में 13 और लोगों ने गंवाई जान

राजधानी में बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस से 13 लोगों की मौत हुई है। इसके साथ ही वायरस से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 86 हो गई है जबकि 406 नए मामले सामने आए हैं। दिल्ली में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7,639 हो गई है।

यूपी में अब तक 80 लोगों की मौत

मंगलवार को उत्तर प्रदेश में 109 नए कोरोना के मामले सामने आए हैं। जिसके बाद राज्य में कुल मामलों की संख्या अब 3,573 हो गई है, जिसमें 1,758 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दिया जा चुका है अथवा वो स्वस्थ हो चुके हैं। राज्य में अभी 1,735 सक्रिय मामले हैं और 80 लोगों ने अपनी जान गंवाई हैं। 

पश्चिम बंगाल में 5 लोगों ने और गंवाई जान

पश्चिम बंगाल में भी कोरोना के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्य में 124 नए कोविड-19 के मामले रिपोर्ट किए गए और 5 मौतें हुई हैं। नए मामलों के बाद राज्य में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 2063 हो गई है।

 

गुजरात में 347 नए मामले

 

गुजरात भी कोरोना से काफी प्रभावित है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक राज्य में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 347 नए मामले सामने आए हैं। कुल मामलों की संख्या अब 8,542 है, जिनमें 2,780 ठीक अथवा डिस्चार्ज किए गए हैं और 513 लोगों ने जान गंवाई हैं।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: COVID-19, the mortality rate, around 3.2%, Global fatality rate, 7-7.5%, Dr Harsh Vardhan
OUTLOOK 12 May, 2020
Advertisement