Advertisement
30 May 2021

कोविड के मामले कम होने का सिलसिला जारी, 24 घंटे में 1.65 लाख नए केस, 3,460 की मौत

देश में कोरोना के नए मामले लगातार कम हो रहे हैं। पिछले 24 घंटे में यहां एक लाख 65 हजार 553 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। यह आंकड़ा बीते 47 दिनों में सबसे कम है। इससे पहले 12 अप्रैल को एक लाख 60 हजार 854 मामले आए थे।

हालांकि, मौत के मामलों में कमी नहीं आई है। इसका बढ़ता आंकड़ा अब भी चिंता का सबब बना हुआ है। पिछले 24 घंटे में 3,460 लोगों की कोरोना के कारण मौत हुई। राहत की बात यह रही कि इस दौरान 2 लाख 76 हजार 309 लोग कोरोना से ठीक हुए।

बीते कई दिनों से देश औसतन 2 लाख लोग रोजाना कोरोना से ठीक हो रहे हैं। पिछले 10 दिन की बात करें, तो देश में 27.40 लाख लोगों ने कोरोना को मात दी। इसी वजह से सक्रिय मामलों यानी इलाज करा रहे मरीजों की तादाद लगातार घट रही है।

Advertisement


बीते 24 घंटे में कुल नए मामले आए: 1.65 लाख

बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 2.76 लाख

बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 3,460

अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 2.78 करोड़

अब तक रिकवर हुए: 2.54 करोड़

अब तक कुल मौतें: 3.25 लाख

अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 21.14 लाख

 

TAGS: भारत में कोरोना, कोरोना, कोविड 19, कोरोनावायरस, Corona, corona, covid 19, coronavirus in India
OUTLOOK 30 May, 2021
Advertisement