Advertisement
18 June 2022

देश में कोरोना की डरावनी रफ्तार, पिछले 24 घंटे में 13,216 नए मामले दर्ज, 23 मरीजों की गई जान

देश में एक बार फिर कोरोना वायरस का कहर तेजी से बढ़ रहा है। बढ़ते मामलों ने आम लोगों के साथ सरकारों की भी चिंता  बढ़ा दी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 13,216 नए केस सामने आए हैं और 23 मरीजों की मौत हो गई।

कोरोना के बढ़ते मामलों में महाराष्ट्र सबसे आगे है। यहां 4,165 मामले आए. इसके बाद केरल में 3,162, दिल्ली में 1,797, हरियाणा में 689 और कर्नाटक में 634 केस सामने आए हैं। 

पिछले 24 घंटे में कुल 5,19,903 सैंपल का टेस्ट किया गया। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, नए मामलो में इन पांच राज्यों में ही 79.05% मामले सामने आए हैं। महाराष्ट्र में ही 31.51 फीसदी केस मिले है। देश में पिछले 24 घंटे में 23 मरीजों की जान गई है। मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 5,24,840 हो गई है. हालांकि राहत की बात ये है कि देश में रिकवरी रेट 98.63% बना हुआ है।

Advertisement

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के मुताबिक, भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 4,84,924 सैंपल टेस्ट किए गए। देश में कल तक कुल 85,73,95,276 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।

पिछले 24 घंटे में कुल 8,148 मरीज ठीक हुए हैं, जिससे देशभर में कुल ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 4,26,90,845 हो गई है। भारत में कुल 68,108 एक्टिव केस हैं। पिछले 24 घंटे में 5,045 एक्टिव केस बढ़े हैं. इसके अलावा, देश में पिछले 24 घंटे में कुल 14,99,824 लोगों का कोविड वैक्सीनेशन किया गया है। अब तक कुल 1,96,00,42,768 लोगों का कोविड वैक्सीनेशन हो गया है।

इससे पहले शुक्रवार को देश में कोरोना के 12847 केस मिले थे. जबकि 14 मरीजों की जान गई थी. यह गुरुवार की तुलना में 5.2 फीसदी ज्यादा थी। सबसे ज्यादा 4,255 मामलों के साथ महाराष्ट्र टॉप पर था।  इसके बाद केरल में 3,419 मामले, दिल्ली में 1,323 मामले, कर्नाटक में 833 मामले और हरियाणा में 625 मामले सामने आए थे।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: COVID19, Corona Virus, Corona Virus In India, Corona Virus Updates, new cases
OUTLOOK 18 June, 2022
Advertisement