Advertisement
14 May 2022

नहीं थम रही कोरोना की रफ्तार, पिछले 24 घंटे में आए 2,858 नए केस, 11 लोगों ने गंवाई जान

देश में एक बार फिर कोरोना वायरस के नए मामलों में मामूली बढ़त दर्ज की गई है। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2858 नए केस सामने आए हैं। इससे पहले शुक्रवार को 2841 नए केस दर्ज हुए थे। बीते 24 घंटे में 11 लोगों की मौत हुई है।  

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की जारी रिपोर्ट के अनुसार, शनिवार को 2,858 नए संक्रमण के मामले सामने आए हैं, जबकि पिछले 24 घंटे में 11 मरीजों की मौत हो गई है। इसी के साथ देश में कोविड संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 18,096 हो गई है।

मंत्रालय के अनुसार,  पिछले 24 घंटे में 3355 केस रिकवर हुए हैं। इससे पहले शुक्रवार को कोरोना के 2841 नए मामले सामने आए थे। कल के मुकाबले नए संक्रमित मामलों में 17 केस की वृद्धि हुई है। संक्रमण के मामलों की रफ्तार धीरे-धीरे बढ़ रही है।

Advertisement

वहीं, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 1,91,15,90,37 से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं। 

गौरतलब है कि देश में सात अगस्त 2020 को कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे।

देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे। पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 26 जनवरी को मामले चार करोड़ के पार पहुंच गए थे।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Corona Virus, Covid19, Corona Virus in India, Corona Virus Updates
OUTLOOK 14 May, 2022
Advertisement