Advertisement
13 August 2016

राज्यों के व्यंजनों पर उमड़ रही है भीड़

आउटलुक

भारत पर्व में 17 राज्यों के थीम पवेलियन बनाए गए हैं। इनमें राजस्थान के पवेलियन की छटा ही निराली है। पारंपरिक बंधेज की चुनरी से सजा पवेलियन राजस्थान के गौरवशाली अतीत एवं वर्तमान की विकास यात्रा को बखूबी दर्शा रहा है। आकर्षक फोटोग्राफ एवं साथ में एल.ई.डी. पर फिल्म प्रदर्शन, देखने वालों को आकर्षित कर रहा है।

उद्घाटन समारोह में केंद्रीय मंत्रियों ने तिरंगे गुब्बारे उड़ाए तो नौसेना एवं थलसेना के बैंड ने अपनी सुरीली धुनों से दर्शकों एवं श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। शनिवार को अपरान्ह 3.30 से 4.30 बजे दिल्ली स्थित विभिन्न राजस्थानी संस्थाओं के कलाकारों द्वारा मुख्य स्टेज पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर अपनी कला, संस्कृति एवं परंपरा से जुड़ी प्रस्तुतियों दी जाएंगी।

हालांकि इस पूरे आयोजन में सबसे अधिक भीड़ स्वाभाविक रूप से खाने-पीने वाले स्टॉल्स पर लग रही है। 12 से 18 अगस्त तक चलने वाले ‘भारत पर्व’ उत्सव में देश के तकरीबन सभी राज्यों के व्यंजनों और हस्तशिल्प सामान के स्टाल लगाए गए हैं, जिनपर पहले ही दिन लोगों का सैलाब उमड़ा।

TAGS: भारत पर्व, इंडिया गेट, रक्षा मंत्री, मनोहर पर्रिकर, महेश शर्मा, राज्यों के स्टॉल, हस्तशिल्प
OUTLOOK 13 August, 2016
Advertisement