Advertisement
19 May 2021

चक्रवात तौकते: मुंबई के समुद्र में फंसे जहाज से अब तक 22 शव बरामद, 186 लोगों का किया गया रेस्क्यू

Symbolic Image

मुंबई से 175 किलोमीटर दूर हीरा ऑयल फील्ड्स के पास तौकते तूफान के कारण फंसा भारतीय जहाज P-305 समुद्र में मंगलवार को डूब गया था। इस जहाज में कुल 273 लोग सवार थे। भारतीय नौसेना ने इसमें से अब तक 186 लोगों को बचा लिया  है। 

वहीं, अब तक 22 शव बरामद हुए हैं। इसी जगह एक और भारतीय जहाज फंसा हुआ था। जिसमें सवार लोगों को बचाने के लिए आईएनएस कोलकाता को भेजा गया गया था। इसमें 137 लोग सवार हैं। इनमें से 38 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है।

चक्रवात तूफान की वजह से समंदर में फंसी कई लोगों की जान बचाने के लिए नौसेना के साथ-साथ भारतीय कोस्ट गार्ड की टीम लगातार रेस्क्यू में लगी है। तूफान की चेतावनी के बाद इस बार्ज से लोगों को निकालने का काम शुरू था लेकिन समंदर की उफान मारती लहरों के सामने यह रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा नहीं हो पाया।

Advertisement

 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Cyclone Tauktae, 22 Dead, 65 Missing, Barge P305, Bombay High Area; 186 Rescued
OUTLOOK 19 May, 2021
Advertisement