Advertisement
17 May 2021

गुजरात की ओर बढ़ रहा है तौकते तूफान,कर्नाटक-केरल-गोवा में 8 लोगों की मौत

दक्षिण पश्चिम राज्यों पर चक्रवाती तूफान तौकते का खतरा मंडरा रहा है। केरल, कर्नाटक और गोवा में तबाही मचाने के बाद अब यह गुजरात की ओर बढ़ रहा है। वहीं मुंबई में भी भारी बारिश के आसार हैं। अब तक इस तूफान से 8 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि कई घर क्षतिग्रस्त हुए हैं।


चक्रवाती तूफान ताऊते 18 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से मुंबई की ओर बढ़ रहा है। ताऊते तूफान अभी मुंबई से करीब 200 किलोमीटर और गुजरात से 400 किलोमीटर दूर है। इस तूफान से निपटने के लिए मुंबई में एनडीआरएफ की तीन टीमों समेत पूरे महाराष्ट्र में 12 टीमें तैनात की गई हैं।

कर्नाटक के उडुपी, चिक्कामगलुर, शिवमोग्गा और उत्तर कन्नडा में चार लोगों की मौत हुई है। ये मौतें बारिश और तूफान से हुए हादसों में हुई हैं। कर्नाटक के कुल 98 गांव प्रभावित हैं. उत्तर कन्नडा में ही सिर्फ 33 गांव प्रभावित हैं। बता दें कि केरल और गोवा में भी दो-दो लोगों की मौत हुई है।

Advertisement

इस तूफान की वजह से कर्नाटक, गोवा, महाराष्ट्र तट और मध्य महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों की उत्तरी लागत पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। जबकि केरल, आंतरिक कर्नाटक और कर्नाटक के दक्षिणी तट पर अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

अलर्ट के मद्देनजर गुजरात के जूनागढ़ से 1200 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। वहीं, दक्षिण में केरल, कर्नाटक और गोवा में ताऊते तूफान ने जमकर तबाही मचाई है। केरल में घर गिरे तो गोवा में पेड़। गोवा में दो लोगों की मौत हो गई है। कर्नाटक में भी कुछ लोगों की जान गई है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: गुजरात, मुंबई, तौकते, तौकते तूफान, तौकते चक्रवात, की तौकते तूफान, कर्नाटक, केरल, गोवा, Cyclone Tauktae
OUTLOOK 17 May, 2021
Advertisement