Advertisement
22 July 2021

दैनिक भास्कर के दफ्तरों पर आयकर विभाग का छापा, कर चोरी का आरोप

मीडिया समूह दैनिक भास्कर के कई कार्यालयों पर गुरुवार को आयकर विभाग ने छापा मारा। यह छापेमारी कथित कर चोरी को लेकर की गई है।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, भोपाल, जयपुर, अहमदाबाद और देश के कुछ अन्य स्थानों पर छापेमारी की जा रही है।

हालांकि विभाग या उसके नीति-निर्माण निकाय, केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि कार्रवाई में प्रमुख हिंदी मीडिया समूह के प्रमोटर भी शामिल हैं, जो कई राज्यों में संचालन करते हैं।

Advertisement

कांग्रेस नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने ट्विटर पर कहा कि राज्य की राजधानी भोपाल में प्रेस कॉम्प्लेक्स में अपने कार्यालय सहित समूह के आधा दर्जन परिसरों में कर अधिकारी "मौजूद हैं"।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: दैनिक भास्कर, दैनिक भास्कर के दफ्तरों, आयकर विभाग का छापा, इनकम टैक्स Dainik Bhaskar Offices, Raided By income Tax Department, Evasion, Dainik Bhaskar
OUTLOOK 22 July, 2021
Advertisement