Advertisement
31 July 2016

भाजपा के दलित सांसद पार्टी से इस्तीफा दें: केजरीवाल

भाजपा के दलित सांसद पार्टी से इस्तीफा दें: केजरीवाल | गूगल

 

आप नेता केजरीवाल ने ट्वीट किया, देशभर में भाजपा के गुंडे दलितों पर अत्याचार कर रहे हैं जिसके खिलाफ उदितजी समेत भाजपा के सभी दलित सांसदों को इस्तीफा दे देना चाहिए। कल, दलित नेता ने कहा था कि हिंदू धर्म खतरे में है लेकिन इसकी वजह धर्म परिवर्तन नहीं बल्कि इसके कथित संरक्षक हैं। उदित राज ने कहा था, दुनिया में ऐसा कोई धर्म नहीं है जिसमें लोग अपने ही लोगों (समान धर्म के) पर धर्म के नाम पर हमला करते हैं। उन्होंने पूछा, जब दलितों पर अत्याचार होते हैं तो उनके विरोध में केवल दलित ही आगे क्यों आते हैं?

हाल ही में कुछ ऐसी खबरें आई थीं जिनमें बताया गया था कि तमिल माह आदि के समय नागपट्टनम के प्राचीन भद्रकालीअम्मन मंदिर में ऊंची जाति के हिंदुओं ने दलितों को पूजा-पाठ करने की इजाजत नहीं दी थी जिसके बाद कुछ दलितों ने इस्लाम धर्म कबूलने का फैसला किया था। हालांकि बाद में नागपट्टनम जिला प्रशासन ने ऐसी खबरों से इनकार किया था।

TAGS: भाजपा, दलित सांसद, उदित राज, अरविंद केजरीवाल, मुख्यमंत्री, दलित समुदाय, अत्याचार, हिंदू धर्म
OUTLOOK 31 July, 2016
Advertisement