Advertisement
13 February 2022

कोरोना के नए मामलों में गिरावट जारी, बीते दिन आए 44,877 केस, 684 मरीजों ने तोड़ा दम

देश में कोविड 19 के नए मामलों में गिरावट जारी है। पिछले 24 घंटों में 44,877 नए संक्रमण के मामले सामने आए हैं। जबकि 1,17,591 रिकवरी हुईं और 684 लोगों की कोरोना से मौत हुई।


देश में वर्तमान में सक्रिय मामले 5,37,045 हैं। वहीं रिकवरी रेट वर्तमान में 97.55 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में 1,17,591 लोग महामारी से ठीक हुए हैं। इसके साथ ही ठीक होने वालों की तादाद बढ़कर 4,15,85,711 हो गई है। दैनिक पॉजिटिविटी रेट 3.17% है. विकली पॉजिटिविटी रेट 4.46% है। अब तक कुल 75.07 करोड़ कोरोना टेस्ट हुआ है। पिछले 24 घंटों में 14,15,279 कोरोना जांच हुई है।

कुल मामले: 4,26,31,421
सक्रिय मामले: 5,37,045
कुल रिकवरी: 4,15,85,711
कुल मौतें: 5,08,665
कुल वैक्सीनेशन: 1,72,81,49,447
दैनिक पॉजिटिविटी रेट: 3.17%

Advertisement

राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 172.81 करोड़ टीके की खुराक दी जा चुकी है।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: कोरोना वायरस, कोविड 19, भारत में कोरोना वायरस, corona virus, covid 19, corona virus in india
OUTLOOK 13 February, 2022
Advertisement