Advertisement
09 August 2020

रक्षा क्षेत्र में आत्‍मनिर्भर बनेगा भारत, 101 रक्षा उपकरणों के आयात पर लगाएंगे रोक: राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को कहा कि रक्षा मंत्रालय ने 101 वस्तुओं की एक सूची तैयार की है जिनके आयात पर प्रतिबंध(एम्बार्गो) होगा। उन्होंने कहा कि यह रक्षा में आत्मनिर्भरता की दिशा में एक बड़ा कदम है।

रक्षा मंत्री ने ऐलान किया कि रक्षा मंत्रालय अब आत्मनिर्भर भारत पहल के लिए एक बड़ा पुश देने को तैयार है। रक्षा उत्पादन के स्वदेशीकरण को बढ़ावा देने के लिए रक्षा मंत्रालय 101 से ज़्यादा वस्तुओं पर आयात प्रतिबंध(एम्बार्गो) पेश करेगा।

उन्होंने बताया कि इन 101 वस्तुओं में सिर्फ आसान वस्तुएं ही शामिल नहीं हैं बल्कि कुछ उच्च तकनीक वाले हथियार सिस्टम भी हैं जैसे आर्टिलरी गन, असॉल्ट राइफलें, ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट, LCHs, रडार और कई अन्य आइटम हैं जो हमारी रक्षा सेवाओं की जरूरतों को पूरा करने के लिए हैं।

Advertisement

रक्षा मंत्री के अनुसार यह निर्णय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर लिया गया है। इस फैसले से भारत के रक्षा उद्योग को बड़े पैमाने पर उत्‍पादन का अवसर मिलेगा। रक्षा मंत्री ने कहा कि इस फैसले से भारतीय रक्षा उद्योग को निगेटिव लिस्ट में शामिल आइटम्स के निर्माण का अवसर मिलेगा। राजनाथ सिंह ने कहा कि सभी स्‍टेकहोल्‍डर्स से विचार विमर्श के बाद रक्षा उपकरणों के आयात पर रोक लगाई जाएगी।

उन्होंने बताया कि आयात पर प्रतिबंध(एम्बार्गो) को 2020 से 2024 के बीच धीरे-धीरे लागू करने की योजना है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: रक्षा क्षेत्र, आत्‍मनिर्भर, भारत, रक्षा मंत्रालय, 101 रक्षा उपकरण, आयात पर रोक, राजनाथ सिंह, एम्बार्गो Defence Ministry, Import Embargo, 101 Items, Atmanirbhar Bharat, Rajnath Singh
OUTLOOK 09 August, 2020
Advertisement