Advertisement
09 February 2021

लालकिला हिंसा मामले का आरोपी दीप सिद्धू गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पकड़ा

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने 26 जनवरी को हुई हिंसा मामले के आरोपी दीप सिद्धू  को गिरफ़्तार कर लिया है। सिद्धू 26 जनवरी को ट्रैक्टर रैली के दौरान लालकिले पर हुई हिंसा मामले के मुख्य आरोपी में से एक है। लगभग 15 दिन तक फरार रहने के बाद उसे पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके ऊपर एक लाख रुपये का इनाम रखा था।

स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि दक्षिण पश्चिम रेंज की टीम ने 26 जनवरी के बाद से फरार सिद्धू को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। दिल्ली पुलिस ने सिद्धू की गिरफ्तारी के लिए एक लाख रुपये का इनाम रखा था।

गौरतलब है 26 जनवरी को राजधानी में हुई हिंसक घटना और लाल किले पर सिखों का पवित्र झंडा निशान साहब फहराने के पीछे पंजाबी अभिनेता दीप सिद्धू का नाम सामने आया था।

Advertisement

 

TAGS: लालकिला हिंसा, 26 जनवरी हिंसा, किसान आंदोलन, दीप सिद्धू, दिल्ली पुलिस, Delhi Police, Deep Sidhu, 26th January violence case
OUTLOOK 09 February, 2021
Advertisement