Advertisement
07 November 2016

देवेन्द्र फणनवीस पहुंचे छठ पूजा में

मुंबई में हर साल संजय निरुपम छठ पूजा का आयोजन कराते आ रहे हैं। इस बार जब चर्चा हुई कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री भी इस आयोजन में शिरकत करेंगे तो निरुपम ने कहा कि वह आए स्वागत है, पर कोर्ट का आदेश है कि किसी भी धार्मिक आयोजन का इस्तेमाल राजनैतिक मंच की तरह नहीं होना चाहिए।

चार दिन चलने वाले इस उत्सव में देवेन्द्र फणनवीस ने आज सुबह की पूजा में हिस्सा लिया। वह सुबह साढ़े पांच बजे पूजा स्थल पहुंच गए थे। उन्हें मुंबई भाजपा इकाई के महासचिव अमरजीत मिश्र ने बुलावा दिया था। 

TAGS: devendra fadnavis, chhath puja, देवेन्द्र फणनवीस, छठ पूजा
OUTLOOK 07 November, 2016
Advertisement