Advertisement
20 June 2016

दुबई से राजपथ तक छाए सेलेब्रिटी योगी रामदेव

दुबई से राजपथ तक छाए सेलेब्रिटी योगी रामदेव

बीते शनिवार को दुबई के बुर्ज खलीफा में बाबा रामदेव ने करीब 70 हजार लोगों को योग कराया। दुबई के स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में भीड़ जुटने लगी थी। यहां कई देशों के नागरिकों ने इसमें हिस्सा लिया। शाम साढ़े सात बजे दो भाग में योग कराया गया। साढ़े सात के बाद उन लोगों ने योग उत्सव में हिस्सा लिया जो इफ्तार के बाद आए थे।

जबकि भारत में फरीदाबाद में उनका योग शिविर चल ही रहा है। बाबा रामदेव विशेष रूप से शिविर के बीच में से एक दिन दुबई गए थे। कल दिल्ली के राजपथ पर नेताओं, मंत्रियों के बीच उन्होंने आम लोगों को योग दिवस से पहले योग आसनों का अभ्यास कराया। राजपथ पर वेंकैया नायडु, मीनाखी लेखी ने भी कैलाश खेर के संगीत के बीच बाबा के आसनों से अपनी ताल मिलाई। कल चंडीगढ़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनता के साथ योग करेंगे। 

TAGS: baba ramdev, yoga celebration, बाबा रामदेव, योग उत्सव
OUTLOOK 20 June, 2016
Advertisement