Advertisement
19 February 2018

PNB घोटाला: ED की कार्रवाई तेज, नीरव मोदी के घर पर छापा

PNB घोटाला: ED की कार्रवाई तेज, नीरव मोदी के घर पर छापा

पीएनबी घोटाले के आरोपी नीरव मोदी पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई तेज होती जा रही है।  नीरव मोदी के मुंबई स्थित निवास पर ईडी छापेमारी कर रही है। इसके अलावा नीरव मोदी के सूरत के 3 और दिल्ली के एक ठिकाने पर भी छापेमारी हो रही है।

पंजाब नैशनल बैंक घोटाला मामले में जहां नीरव मोदी पर जांच की तलवार लटकी हुई है, वहीं कई दूसरे उद्योगपति भी ईडी के निशाने पर आए हैं। ईडी ने पुणे के दो, थाणे के तीन और औरंगाबाद के एक ठिकाने में भी रेड डाली है।

वहीं केन्‍द्र सर्तकता आयोग (सीवीसी) ने पीएनबी के अधिकारियों को समन कर पूछताछ के लिए बुलाया था जो अब खत्‍म हो चुकी है।

Advertisement

बता दें कि रविवार को भी ईडी ने पीएनबी घोटाले से जुड़े करीब 47 जगहों पर छापेमारी की। इसके अलावा नीरव मोदी और मेहुल चोकसी से संबंधित 3 लोगों को एजेंसियों की तरफ से समन किया गया है। ED ने इस मामले में नई दिल्ली के साकेत मॉल, वसंत कुंज और रोहिणी में छापेमारी की थी।

गौरतलब है कि अब तक की कार्रवाई में ईडी ने 5674 करोड़ रुपये के हीरे, सोने के जेवर सीज किए हैं। आयकर विभाग ने गीतांजलि जेम्स, इसके प्रमोटर मेहुल चोकसी और अन्य के नौ बैंक खातों से लेन-देन पर कल रोक लगा दी थी। इसके अलावा नीरव मोदी, उनके परिवार के सदस्यों और उनके स्वामित्व वाले फर्मों की 29 संपत्तियां कुर्क कर ली गई हैं और 105 बैंक खातों से लेन-देन पर रोक लगा दी गई है।

TAGS: ED, raids, 5 locations, Nirav Modi, Mumbai, residence
OUTLOOK 19 February, 2018
Advertisement