Advertisement
18 August 2022

राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर मोदी सरकार का बड़ा एक्शन, 1 पाकिस्तानी समेत 7 भारतीय यू-ट्यूब चैनल किए ब्लॉक

राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर मोदी सरकार का बड़ा एक्शन, 1 पाकिस्तानी समेत 7 यू-ट्यूब चैनल किए ब्लॉक

राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर मोदी सरकार ने बड़ा ऐक्शन लिया है। भारत की सुरक्षा पर असर डालने वाली सामग्री पोस्ट करने के आरोप में सूचना प्रसारण मंत्रालय ने 8 यूट्यूब चैनलों पर रोक लगाई गई है। इन पर भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा, कानून-व्यवस्था एवं विदेशी रिश्तों पर असर डालने वाली सामग्री डालने का आरोप है।

सूचना प्रसारण मंत्रालय ने भारत की सुरक्षा, विदेशी संबंधों और सार्वजनिक व्यवस्था से संबंधित दुष्प्रचार फैलाने के लिए 8 यू-ट्यूब चैनलों को ब्लॉक कर दिया है। 7 भारतीय और 1 पाकिस्तान स्थित यू-ट्यूब चैनल आईटी नियम 2021 के तहत ब्लॉक किए गए हैं। इन चैनलों पर भारत के खिलाफ फेक कंटेंट फैलाने का आरोप है। ब्लॉक किए गए चैनलों को 114 करोड़ से अधिक बार देखा गया और 85 लाख 73 हजार ग्राहक थे।

बता दें कि इससे पहले पिछले महीने ही सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा था कि सरकार ने वर्ष 2021-22 के दौरान फेक न्यूज फैलाने के आरोप में 94 यूट्यूब चैनलों पर प्रतिबंध लगाया है। इसके साथ ही 19 सोशल मीडिया अकाउंट और 747 यूआरएल को भी प्रतिबंधित किया है। राज्यसभा में एक सवाल का जवाब देते हुए ठाकुर ने कहा कि ये कार्रवाई सूचना तकनीक एक्ट 2000 की धारा 69ए के तहत की गई है। 

Advertisement

 

 
 
 
 
TAGS: Eight YouTube channels, blocked, spreading disinformation, against India
OUTLOOK 18 August, 2022
Advertisement