Advertisement
19 May 2017

ईवीएम को लेकर चुनाव आयोग देगा लाइव डेमो

ईवीएम हैकिंग को लेकर चुनाव आयोग कल देगा लाइव डेमो | GOOGLE

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक चुनाव आयोग कल शनिवार को ईवीएम और वीवीपैट पर लाईव डेमो और प्रेस कॉन्फ्रेंस भी आयोजित करने जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक ईवीएम चैलेंज को लेकर आयोग कल तारीख की भी घोषणा कर सकता है।

बता दें कि पिछले दिनों आम आदमी पार्टी के विधायक सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली विधानसभा में ईवीएम में छेड़छाड़ का लाइव डेमो दिया था। 16 विपक्षी पार्टियों की तरफ से ईवीएम से छेड़छाड़ का आरोप लगाने के बाद आयोग ने सर्वदलीय बैठक बुलाने का निर्णय लिया था। इस दौरान दिल्ली विधानसभा में इस मुद्दे पर बुलाए विशेष सत्र में ईवीएम के साथ छेड़छाड़ के लाइव डेमो पर आयोग की ओर से जारी प्रतिक्रिया में कहा गया है कि जिस मशीन पर यह प्रदर्शन किया गया है, वह आयोग की मशीन नहीं है। 

TAGS: Election Commission, EVM hacking
OUTLOOK 19 May, 2017
Advertisement