Advertisement
18 May 2017

केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री अनिल माधव दवे का निधन

google

नर्मदा नदी के संरक्षण से जुड़े दवे को उनकी पर्यावरणीय समझ को ध्‍यान में रखते हुए पीएम मोदी ने देश का पर्यावरण राज्‍य मंत्री बनाया था। संघ की गतिविधियों को अपने जीवन का अहम हिस्‍सा मानने वाले दवे 2009 से मध्‍य प्रदेश से राज्‍यसभा के सदस्‍य थे। उनका जन्‍म 6 जुलाई 1956 को उज्‍जैन के भदनगर में हुआ था। 

दवे ने प्रारंभिक शिक्षा उज्‍जैन से ही ग्रहण की। इसके बाद आगे की पढ़ाई इंदौर के गुजराती कॉलेज में की। मध्‍य प्रदेश में सिंहस्‍थ का सफलता पूर्व आयोजन करने में दवे ने अहम भूमिका निभाई थी।    

उन्‍होंने 5 जुलाई 2016 को केंद्रीय पर्यावरण और वन मंत्रालय का स्वतंत्र प्रभार संभाला था। वह जल संसधान समिति और सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सलाहकार समिति में बतौर सदस्‍य शामिल रहे। ग्लोबल वार्मिंग पर संसदीय समिति में भी वह सदस्‍य थे। बहुत कम लोगों को पता होगा कि सादे जीवन के मालिक दवे को हवाई जहाज उड़ाने का बहुत शौक था। वह एक कॉमर्शियल पायलेट थे।

Advertisement

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर उनके निधन पर शोक जताया है।


अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: अनिल माधव दवे, नर्मदा आंदोलन, पर्यावरण, निधन, anil madhav dave, passes away, minister
OUTLOOK 18 May, 2017
Advertisement