Advertisement
03 September 2020

दबाव के बाद 'हेट स्पीच' को लेकर फेसबुक ने भाजपा नेता टी राजा पर लगाया बैन, कंपनी पर पक्षपात का है आरोप

File Photo

फेसबुक का सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)  के साथ पक्षपात का आरोप लगाते हुए कई विपक्षी राजनीतिक दलों ने आलोचना की है और सवाल उठाए हैं। इस बीच फेसबुक ने भाजपा नेता टी राजा पर हेट-स्पीच नियमों को लागू करते हुए बैन लगा दिया है। अमेरिकी अंग्रेजी अखबार द वॉल स्ट्रीट जर्नल की एक रिपोर्ट के मुताबिक फेसबुक ने भाजपा नेता टी राजा सिंह को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हेट-स्पीज और भड़काउ पोस्ट करने पर प्रतिबंध लगा दिया है।

डब्ल्यूएसजे द्वारा भारत में सत्ता पक्ष के पक्ष में कथित पक्षपात की खबर के बाद फेसबुक ने पहले भी भाजपा नेता राजा सिंह के कुछ पोस्ट को हटा दिया था। फेसबुक कंटेन्ट पॉलिसी को लेकर राजा सिंह विवाद के केंद्र में हैं। भाजपा नेता ने ये भी दावा किया था कि 2018 में उनका आधिकारिक खाता 'हैक और ब्लॉक' हो गया था।

बुधवार को फेसबुक के इंडिया हेड अजीत मोहन को संसदीय पैनल ने तलब किया था। जिसके बाद उनसे करीब दो घंटे तक पूछताछ हुई, जिसमें भाजपा और कांग्रेस दोनों पार्टी के पैनल के सदस्यों ने सोशल मीडिया के दिग्गजों पर मिलीभगत करने और इसे को प्रभावित करने का आरोप लगाया। इन आरोपो का कंपनी ने खंडन किया। 

Advertisement

डब्ल्यूएसजे ने इससे पहले फेसबुक के अंदरूनी सूत्रों के साथ साक्षात्कार का हवाला देते हुए दावा किया था कि कंपनी के वरिष्ठ भारतीय नीति अधिकारियों में से एक ने हस्तक्षेप करते हुए तेलंगाना के बीजेपी विधायक पर कथित रूप से सांप्रदायिक तथ्यों को लेकर बैन करने पर रोक लगा दिया था।

 

 

 

 

TAGS: Facebook, BJP, Raja Singh, Hate Speech, हेट स्पीच, फेसबुक, राजा सिंह
OUTLOOK 03 September, 2020
Advertisement