Advertisement
12 February 2021

किसान आंदोलन: नहीं थम रहा मौतों का सिलसिला, कुंडली बॉर्डर पर एक और किसान की गई जान

हरियाणा में सोनीपत के कुंडली बॉर्डर पर आंदोलन में शामिल एक किसान की गुरुवार को हृदयघात से मौत हो गई। गौरतलब है कि प्रदर्शन स्थल पर खुदकुशी, हार्टअटैक जैसे कारणों से अब तक सैकड़ों किसान की मौतें हो चुकी हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पंजाब में मोगा जिले के सैद मोहम्मद गांव निवासी 73 वर्षीय हंसा सिंह करीब 70 दिन से आंदोलन स्थल पर ही डटे थे। वह रसोई ढ़ाबा के पास लगे अस्थाई तौर पर लगे टैंट में रह रहे थे।

आज दोपहर वह लघुशंका जाने की बात कहकर निकले थे। कुछ दूर जाने पर वह गिर गए। आसपास के लोगों ने दौड़कर उन्हें उठाने की कोशिश की लेकिन तब तक उनकी सांसे थम चुकी थी। उनकी हृदयघात से मौत होने की आशंका जताई जा रही है।

Advertisement

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची थाना कुंडली पुलिस ने किसान के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवा दिया गया है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: किसान आंदोलन, कृषि कानून, किसान मौत, कुंडली बॉर्डर, किसान, Farmer Movement, Farmers Death, kundli border
OUTLOOK 12 February, 2021
Advertisement