Advertisement
29 January 2021

सिंघु बॉर्डर पर भारी हंगामा, किसानों और अन्य प्रदर्शनकारियों के बीच पत्थरबाजी, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

दिल्ली के सिंघु बॉर्डर पर शुक्रवार को किसान प्रदर्शनकारियों और अन्य प्रदर्शनकारियों के बीच जमकर बवाल हुआ हुआ। दोनों गुटों के बीच पत्थरबाजी हुई और एक दूसरे पर हमला किया गया। स्थानीय प्रदर्शनकारी शुक्रवार सुबह से ही किसान आंदोलनकारियों के विरुद्ध प्रदर्शन कर रहे थे और हाईवे खाली करने की मांग की गई। इस दौरान किसानों के टैंट भी उखाड़े गए। हंगामा बढ़ने के बाद स्थिति को काबू में करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले दागे।इस दौरान अलीपुर थाने के एसएचओ प्रदीप पालीवाल घायल हो गए। इस झड़प में कुछ किसान भी घायल हुए हैं।

अपने आपको स्थानीय निवासी बता रहा लोगों का समूह सिंघु बाॅर्डर पर जमा हुआ और बाॅर्डर को खाली करने की मांग की। जानकारी के अनुसार दोनों गुटों में जारी संघर्ष और पत्थरबाजी के दौरान पुलिस ने भी लाठीचार्ज किया और प्रदर्शनकारियों को रोकने का प्रयास किया गया। हालांकि, इस बवाल के बीच कई लोगों और पुलिसकर्मियों के घायल होने की खबर है। 

बता दें कि शुक्रवार की दोपहर तक यहां बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स की तैनाती थी, मगर कुछ 200 के लगभग लोग यहां पहुंचे और पत्थरबाजी की और किसानों के टेंट उखाड़े। हालात बिगड़ने के बाद पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े और किसानों ने शांति बनाने की अपील की है। अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि इतने लोगों की भीड़ प्रदर्शनस्थल तक कैसे पहुंची है।

Advertisement

गौरतलब है कि कल यानी गुरुवार को भी स्थानीय लोगों ने सिंघु बॉर्डर पर धरने के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया था। हालांकि कल पुलिस ने इनको वहां से खदेड़ दिया था।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: सिंघु बॉर्डर, यूपी पुलिस, किसान आंदोलन, पत्थरबाजी, farmers movement, Singhu border, farmers and locals, farm laws, singhu border, farmer protest, lathicharge, police
OUTLOOK 29 January, 2021
Advertisement