Advertisement
19 December 2020

किसान आंदोलन: अब तक 29 की मौत, कोई ठंड से , कोई नाले में गिर कर तो किसी ने की आत्महत्या

File Photo

नए कृषि कानून के विरोध में देशभर के किसान राजधानी दिल्ली की सीमाओं पर डटे हुए हैं। इस बीच कड़ाके की ठंड और केंद्र की बेरूखी की वजह से किसानों को मुसीबतों और मौत का सामना करना पड़ रहा है। बॉर्डर पर प्रदर्शन कर रहे किसानों की लगातार मौतें हो रही है। सबसे अधिक मौतें ठंड की वजह से। हुई है। नवभारत टाइम्स के मुताबिक अब तक 29 किसानों की मौत हो चुकी है। नेताओं का कहना है कि सर्दी की वजह से कई ऐसे किसान हैं, जो बीमार पड़ रहे हैं और वो ठंड की वजह से मौत का दामन थाम रहे हैं। 29 मौत के आंकड़ों की पुष्टि किसान नेताओं ने की है। इसमें से दिल्ली के सिंघु बॉर्डर पर 4 लोगों की मौत हुई है।

एनबीटी की रिपोर्ट के मुताबिक बीते बुधवार को भीम सिंह सिंघु बॉर्डर पर अंधेरे में खुले नाले में गिर गए थे। इसकी वजह से उनकी मौत हो गई। वो पटियाला के रहने वाले थे और उनकी उम्र 38 साल थी। एनबीटी से बातचीत में उनके साथ आए दिलबाग सिंह ने बताया है कि जब भीम सिंह सुबह सोकर उठे तो वो पेशाब करने के लिए नाले की ओर गए थे। उसी दौरान वो गिर गए। 

सिंघु बॉर्डर पर ही संत बाबा राम सिंह ने भी बुधवार को आत्महत्या कर ली थी। उनके सेवादारों ने बताया है कि वो किसानों की हालत देखकर काफी आहत थे। इसके बाद उन्होंने एक सुसाइड नोट लिखकर खुद को गोली मार ली। इसी तरह टीकरी बॉर्डर पर भी कई किसानों की मौत हो गई है। एनबीटी से किसान नेता महिपाल सिंह ने बताया है कि अभी तक 29 किसानों की मौत हुई है। 26 तारीख से जब किसान पंजाब, चंडीगढ़ से दिल्ली के लिए रवाना हुए तो रास्तों और यहां तक पहुंचने में उन्होंने अपनी शहादत दी है। इन शहादतों को हमेशा याद रखा जाएगा।

Advertisement

एनबीटी के मुताबिक संयुक्त किसान मोर्चा की तरफ से इन किसानों की लिस्ट जारी की गई है। इसमें बाबा राम सिंह, मक्खन खान, लाभ सिंह, कुलविंदर सिंह, गुरप्रीत सिंह, गुरविंदर सिंह, अजय मोर, धन्ना सिंह, गज्जन सिंह, गुरजंट सिंह, कृष्ण लाल, किताब सिंह, लखविंदर सिंह, सुखजिंदर सिंह, मेवा सिंह, राममेहर, गुरबचन सिंह, गुरमेल कौर, बलविंदर सिंह, भाग सिंह बड़ोवाल, गुरुदेव सिंह, उत्तर सिंह, जय सिंह, जतिंदर सिंह, गुरप्रीत सिंह, भीम सिंह, जनक राज, कहन सिंह, रणधीर सिंह, हजूरा सिंह शामिल हैं, जिन्होंने किसान आंदोलन के दौरान अपनी जानें गंवाई हैं।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Farmers Protest, New Farms Act, 29 Farmers Lost Their Lives, किसानों का आंदोलन, नए कृषि कानून, 29 किसानों की मौत, किसी की ठंड से तो किसी की नाले में गिर कर, केंद्र संशोधन पर अड़ी, दिल्ली, टिकरी बॉर्डर, दिल्ली हरियाणा सिंधु बॉर्डर, एनबीटी रिपोर्ट
OUTLOOK 19 December, 2020
Advertisement