Advertisement
21 August 2021

रक्षाबंधन का त्योहार: भाई-बहन के रिश्तों पर बनी ये बॉलीवुड की फिल्में आपने देखी है क्या, बेजोड़ हैं इनकी कहानियां

File Photo

रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक माना जाता है। हर साल श्रावण मास की पूर्णिमा को धूमधाम से सभी बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधी है और उनके जीवन की मंगलकामना की प्रार्थना करती है। बदले में भाई बहन की रक्षा करने के वादे को दोहराता है। ये पौराणिक परंपरा   मनाया जा रहा है। आज यानी रविवार को ये त्योहार मनाया जा रहा है। लेकिन, कहते हैं कि फिल्म-बॉलीवुड ने हमारे जीवन में गहरी छाप छोड़ी है। यहां भी पड़े पर्दे पर भाई-बहन के प्यार और रक्षाबंधन के महत्व को दिखाया गया है। आपको बताते हैं कुछ ऐसी चुनिंदा फिल्में जो रक्षा बंधन और भाईबहनों के अटूट प्रेम पर बनी है। इसे आप रक्षा बंधन के दिन देख सकते हैं और सभी बहनों की रक्षा करने के कसम को दोहरा सकते हैं।

आइए, जानते हैं कौन-कौन सी हैं ये कुछ फिल्में...

सिकंदर

Advertisement

साल 1941 में आई फिल्म 'सिकंदर' से राखी के त्योहार को फिल्मों में दिखाने की शुरुआत हुई थी, ऐसा कहा जाता है। इस फिल्म में पृथ्वीराज कपूर ने सिकंदर की भूमिका निभाई थी। 

हुमायूं

वहीं, महबूब खान की फिल्म 'हुमायूं' में भी इस त्योहार को दिखाया गया था। हुमायूं में अशोक कुमार ने हुमायूं और वीना ने कर्णावती की भूमिका निभाई थी। सिकंदर और हुमायूं के बाद से फिल्मों में राखी के त्योहार को दिखाने का सिलसिला चल पड़ा। ये भी कहा जाता है कि राखी के त्योहार की शुरूआत हुमायूं और कर्णावती के प्यार के बाद हुई थी।

'रेशम की डोरी' 

आत्माराम के निर्देशन में बनी 1974 में आई फिल्म 'रेशम की डोरी' में भाई-बहन के बीच प्यार को बखूबी दिखाया गया था। इस फिल्म का गाना 'बहना ने भाई की कलाई से प्यार बांधा है..'आज भी बड़ी शिद्दत के साथ हर साल रक्षाबंधन के त्योहार के अवसर पर सुना जाता है।

'हम साथ-साथ हैं' 

रिश्तों को बखूबी बयां करती फिल्म 'हम साथ-साथ हैं' को आज भी दर्शक खूब पसंद करते हैं। इस फिल्म में नीलम और उसके तीन भाइयों सलमान, सैफ और मोहनीश बहल के प्रेम को दर्शकों ने बेहद प्यार किया। इसके कई गानों को आज भी हम इस त्योहार के मौके पर गुनगुनाते हैं।

'जोश'

समय बदला तो भाई-बहन के प्यार का अंदाज भी बदला। अब फिल्मों में आधुनिकता आने लगी। 'जोश' फिल्म में शाहरुख खान-ऐश्वर्या राय भाई-बहन के रोल में थे। फिल्म में शाहरुख अपनी बहन के प्यार के लिए विलेन बनते नजर आते हैं। हालांकि, दर्शक इस जोड़ी में भाई-बहन वाली इमेज नहीं देख पाए, जो पहले से दिखता रहा है। 

'फिजा'

साल 2000 में आई फिल्म फिजा में ऋतिक और करिश्मा भाई बहन के किरदार में नजर आए। फिल्म में दिखाया गया कि कैसे दंगो के बीच फिजा का भाई अमान गायब हो जाता है। फिजा अपने भाई की तलाश सालों तक करती है और आखिर में एक बहन का प्यार जीतता है और फिजा अमान को खोज ने में कामयाब होती है।

 

 

 

 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Festival of Rakshabandhan, रक्षाबंधन का त्योहार, राखी का त्योहार, बॉलीवुड, राखी का त्योहार
OUTLOOK 21 August, 2021
Advertisement