Advertisement
01 October 2016

फिल्म संस्थान के अध्यक्ष बने रावण

फिल्म संस्थान के अध्यक्ष बने रावण

आज से देश भर में रामलीला शुरू हो रही हैं। अकेले दिल्ली में लगभग 800 रामलीलाओं का आयोजन किया जा रहा है। इनमें से लाल किला के मैदान में आयोजित होने वाली लव-कुश रामलीला को दुनिया की सबसे बड़ी रामलीला बताया जा रहा है।
गौरतलब है कि लव-कुश रामलीला हमेशा से नई तकनीक के प्रयोग के लिए मशहूर रही है। इसकी खासियत यह है कि इस दफा इसमें 3डी और 7 डी तकनीक का प्रयोग किया गया है। इसके अलावा इस दफा इंद्र का दरबार हवा में दिखाई देगा जो अपने आप में पहली दफा किसी रामलीला में होगा। इसी के साथ इस दफा इस रामलीला में बॉलीवुड के 60 कलाकार अलग-अलग भूमिका निभा रहे हैं। इनमें प्रमुख रजा मुराद, अली खां, हरीश, एंजल, असरानी, सुधा चंद्रण,पंकज धीर,रितु शिवपुरी,राजा चौधरी आदि प्रमुख हैं।

TAGS: फिल्म संस्थान पुणे, निदेशक, महाभारत, युधिष्ठर, गजेंद्र चौहान, लव-कुश रामलीला, लाल किला ग्राउंड, रजा मुराद
OUTLOOK 01 October, 2016
Advertisement