Advertisement
09 March 2016

विश्व संस्कृति महोत्सव को 5 करोड़ जुर्माने के साथ मिली ही गई मंजूरी

गुगल

राष्ट्रीय हरित पंचाट ने आखिरकार यमुना के तट पर होने वाले आर्ट ऑफ लिविंग के भव्य आयोजन को मंजूरी दे दी है। तमाम गड़बड़ियों के लिए पंचाट ने पांच करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है।

पंचाट ने यह माना कि विश्व संस्कृति महोत्सव की तैयारी में बहुत खामियां है, खास तौर से यमुना के तट को निर्माण गतिविधियां करने के से होने वाले पर्यावरण को नुकसान होगा। इसी के लिए जुर्माना लगाया गया। साथ ही पंचाट ने आयोजकों से यह भी आश्वासन लिया कि समुना में कोई भी इंजाइम्स नहीं डाले जाएंगे और न ही पर्यावरण को अब कोई और नुकसान पहुंचाया जाएगा। 

TAGS: world cultural festival, nod, approval, 5 crore, art of living, fine
OUTLOOK 09 March, 2016
Advertisement