Advertisement
26 January 2018

इस तरह दिखा BSF की महिला बाइकर्स का शौर्य, तस्वीरों में देखिए नारी शक्ति का जश्न

ANI

देशभर में आज 69वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है। इस दौरान राजपथ पर हमारे देश की शक्ति और संस्कृति की छटा देखने को मिली। परेड में युद्धक टैंक, हथियार, सैनिकों और कई अन्य झांकियों के जरिए भारत ने दुनिया के सामने अपनी ताकत दिखाई।

इस मौके पर लोग तब हैरान रह गए जब बीएसएफ की महिला बाइकर्स ने अपना स्टंट दिखाना शुरू किया। राजपथ पर पहली बार महिला दस्ता मोटरसाइकिल पर स्टंट करते हुए दिखीं।

परेड में 51 महिलाओं ने बाइक में अपने शौर्य का प्रदर्शन किया । साथ ही कुल 106 महिलाओं की डेयरडेविल्स टीम ने 350 सीसी की 26 रॉयल एनफील्ड बुलेट मोटरसाइकल्स पर स्टंट दिखाकर सबको हैरान किया।

Advertisement

राजपथ के इस परेड में नेवी की 144 जवानों की टुकड़ी की अगुवाई करने वालों में सब लेफ्टिनेंट रूपा शामिल थीं। तो वहीं एयरफोर्स की टुकड़ी का नेतृत्व फ्लाइट लेफ्टिनेंट चंदा, अदिति बाली और अमरदीप कौर ने किया। भारतीय तटरक्षक के दस्ते की कमान थामने वालों में डिप्टी कमाडेंट श्वेता रैना थीं। एनसीसी सीनियर डिविजिन की महिला दस्ते की अगुआई मुस्कान अग्रवाल और पूजा निकम ने की।

यानी धरती से लेकर आसमान महिला शक्ति का शौर्य दमदारी नजर आया। आकाश हथियार प्रणाली से लैस 27 एयर डिफेंस मिसाइल रेजीमेंट का दस्ता सबसे पहले राजपथ पर दिखाई दिया। इसकी कमान कैप्टन शिखा यादव ने थामी।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: first time, women bikers of BSF, stunts, Rajpath, photos, celebrating, women power
OUTLOOK 26 January, 2018
Advertisement