Advertisement
23 August 2021

यूपी: नरौरा के गंगा तट पर आज कल्याण सिंह का अंतिम संस्कार, शामिल होंगे ये दिग्गज नेता

एएनआई

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का अंतिम संस्कार आज यानी सोमवार बुलंगशहर जिले के नरौरा राज घाट पर किया जाएगा। जिसके लिए पूर्व मुख्यमंत्री के पार्थिव शरीर को अलीगढ़ के महारानी अहिल्याबाई होल्कर स्टेडियम से अतरौली में उनके पैतृक गांव ले जाया जा रहा है। जानकारी के अनुसार अंतिम संस्कार में गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी शामिल होंगे। वहीं यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनके अंतिम संस्कार में अधिक से अधिक लोगों के शामिल होने के लिए 23 अगस्त यानी आज सार्वजनकि अवकाश घोषित किया गया है। 

पूर्व सीएम कल्याण सिंह का अंतिम संस्कार वैदिक रीति रिवाज के साथ किया जाएगा। उनके दाह संस्कार के लिए 25 किलो चंदन की लकड़ी की व्यवस्था की गई है। आर्य समाज के 11 आचार्य अंतिम संस्कार वैदिक रीति रिवाज के साथ संपन्न कराएंगे। जानकारी के मुताबिक चंदन, ढाक, पीपल व आम की लकड़ी का उपयोग किया जाएगा।

Advertisement

बता दें कि लंबी बीमारी से ग्रस्त यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का शनिवार रात को लखनऊ के एसजीपीजीआई में निधन हो गया था। दो बार प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे 89 वर्षीय कल्याण सिंह 4 जुलाई से एसजीपीजीआई में एडमिट थे।

यूपी के पूर्व सीएम और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल रहे कल्याण सिंह के पार्थिव शरीर को रविवार को अंतिम दर्शन के लिए लखनऊ के उनके आवास, विधान भवन और भाजपा कार्यालय में रखा गया था। उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि देने पीएम मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित कई दिग्गज नेता पहुंचे थे।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: कल्याण सिंह, योगी आदित्यनाथ, उत्तर प्रदेश, पूर्व सीएम का अंतिम संस्कार, Kalyan Singh, Yogi Adityanath, Uttar Pradesh, former CM's funeral
OUTLOOK 23 August, 2021
Advertisement