Advertisement
06 August 2019

पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का निधन, सीने में दर्द के बाद एम्स में हुईं थी भर्ती

पूर्व विदेश मंत्री और भाजपा की वरिष्ठ नेता सुषमा स्वराज का निधन हो गया है। उनको देर रात सीने में दर्द कि शिकायत के बाद एम्स में भर्ती कराया गया था। सुषमा 67 वर्ष की थी। वह डायबिटीज की बीमारी से पीड़ित थी। बीमारी की वजह से इस बार उन्होंने लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान किया था। इसके बाद दोबारा भाजपा की सरकार बनने के बाद वह मंत्री नहीं बनी थी। वह अपने पहले कार्यकाल में विदेश मंत्री के रूप में काफी लोकप्रिय हुई थी। ईलाज के समय एम्स में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, डॉ हर्षवर्धन और स्मृति ईरानी भी मौजूद थे।

चंद घंटे पहले किया था कश्मीर पर ट्वीट
अंतिम सांस लेने से कुछ घंटों पहले ही उन्होंने अपना आखिरी ट्वीट किया था। जिसमें उन्होंने जम्मू एवं कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई थी। इसमें उन्होंने कहा था कि मैं अपने जीवन में इस दिन को देखने की प्रतीक्षा कर रही थी।

पहला चुनाव 1977 में लड़ा था
सुषमा ने सबसे पहला चुनाव 1977 में लड़ा। उस वक्त वह केवल 25 साल की थीं। वह हरियाणा की अंबाला सीट से चुनाव जीतकर देश की सबसे युवा विधायक बनीं थी। उन्हें हरियाणा की देवीलाल सरकार में मंत्री भी बनाया गया। इस तरह वे किसी राज्य की सबसे युवा मंत्री रहीं। वह 1998 में दिल्ली की पहली महिला मुख्यमंत्री भी बनीं। 

TAGS: Former Foreign Minister, Sushma Swaraj, Dies, पूर्व विदेश मंत्री, सुषमा स्वराज, निधन
OUTLOOK 06 August, 2019
Advertisement