13 October 2021
पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की अचानक बिगड़ी तबियत, एम्स में कराए गए भर्ती
File Photo
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की तबियत बुधवार को अचानक बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें दिल्ली स्थित ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एम्स) में भर्ती कराया गया है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, मनमोहन सिंह को हल्का बुखार था। साथ ही उनको कमजोरी भी महसूस हो रही थी। इसके चलते ही उन्हें एम्स ले जाया गया। पिछले महीने 26 सितंबर को मनमोहन सिंह 89 साल के हुए हैं।