Advertisement
10 May 2020

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह दिल्ली के एम्स में भर्ती, सीने में दर्द की शिकायत

पूर्वी प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह दिल्ली के एम्स में भर्ती | File Photo

पूर्व प्रधानमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. मनमोहन सिंह को रविवार देर रात दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया है। समाचार एजेंसी प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया (पीटीआई) ने इस खबर की पुष्टि की है। एजेंसी के मुताबिक उन्हें कार्डियो-थोरेसिक वार्ड में भर्ती कराया गया है। सूत्रों के मुताबिक सीने में दर्द की शिकायत के बाद भर्ती कराया गया है।

एम्स के कार्डियोलॉजी विभाग में भर्ती

पूर्व पीएम व जाने-माने अर्थशास्त्री मनमोहन सिंह 87 वर्ष के हैं। एम्स के कार्डियोलॉजी विभाग के प्रोफेसर डॉ. नीतीश नाइक ने जानकारी दी है कि उन्हें रात्रि 8:45 बजे भर्ती कराया गया। 

Advertisement

2004 से 2014 तक रहे प्रधानमंत्री

मनमोहन सिंह केंद्र में कांग्रेस की अगुवाई वाली सरकार में 2004 से 2014 के बीच प्रधानमंत्री रहे हैं। अभी वो राज्य सभा सदस्य हैं। 

TAGS: Former PM, Manmohan Singh, Admitted To Delhi's AIIMS
OUTLOOK 10 May, 2020
Advertisement