Advertisement
16 December 2021

दिल्ली में बढ़ता ओमिक्रोन का कहर, मिले 4 नए केस, अब तक 10 मरीजों की पुष्टि

दक्षिण अफ्रीका में मिले कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रोन के मामलों की संख्या देश में बढ़ती जा रही है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरुवार को ओमिक्रोन के 4 नए मरीज सामने आए हैं। इसके बाद दिल्ली में ओमिक्रोन संक्रमितों की संख्या बढ़कर 10 पहुंच गई है। 

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बताया कि दिल्ली में अब तक ओमिक्रोन वेरिएंट के 10 मामले सामने आए हैं। इनमें से एक को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है और 9 अभी भी एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती हैं।

मंत्री ने कहा कि इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर पहुंचने पर कई अंतरराष्ट्रीय यात्री कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं। ऐसे आठ लोगों को आज (गुरुवार) अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Advertisement

उन्होंने बताया कि एलएनजेपी में इस वक्त 40 मरीज भर्ती है, जिनमें से 38 पॉजिटिव हैं और 2 संदिग्ध हैं। ये वो मरीज हैं जिनमें ओमिक्रोन संक्रमण होने की आशंका है। उन्होंने यह भी बताया कि संक्रमण बढ़ने के बाद अब तक एलएनजेपी के ओमिक्रोन वार्ड में बेड्स की संख्या 40 से बढ़ाकर 100 कर दी गई है।

 

देश में ओमिक्रोन के कुल आंकड़ें

 महाराष्ट्र - 32

राजस्थान - 17
दिल्ली - 10
कर्नाटक - 3
गुजरात - 4
केरल - 5
आंध्र प्रदेश - 1
चंडीगढ़ - 1
तेलंगाना - 2
पश्चिम बंगाल - 1
तमिलनाडु - 1

 

 

 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: दिल्ली में ओमिक्रोन, ओमिक्रोन मरीज, ओमिक्रोन वेरिएंट, कोविड 19, Omicron in Delhi, Omicron patients, Omicron variants, Covid 19
OUTLOOK 16 December, 2021
Advertisement