Advertisement
16 January 2018

अफगानिस्तान से म्यांमार और तिब्बत से श्रीलंका तक सबका DNA एक: मोहन भागवत

FILE PHOTO

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत ने कहा है कि अफगानिस्तान से बर्मा(म्यांमार) तक और तिब्बत से लेकर श्रीलंका तक रहने वाले सभी लोग एक हैं और सभी का डीएनए एक है। उन्होंने कहा कि सबका अलग-अलग चित्रण दिखाई देता है, लेकिन सबके पूवर्ज एक ही थे, यह विज्ञान कहता है।

भागवत ने छत्तीसगढ़ के साइंस कालेज मैदान में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भारत को जोड़ने वाले भारत के पूर्वज हैं। भागवत ने कहा कि हजार वर्षों से अफगानिस्तान से बर्मा तक और चीन की ढलान, तिब्बत से श्रीलंका के दक्षिण तक जितना जनसमूह रहता है। उतने जनसमूह का डीएनए यह बता रहा है कि उनके पूर्वज समान हैं। यह हमको जोड़ने वाली बात है। आज हम एक दूसरे को भूल गए हैं, रिश्ते-नाते भूल गए हैं, आपस में एक दूसरे का गला पकड़कर झगड़ा भी कर रहे हैं, लेकिन वास्तविकता यह है कि हम एक ही घर के लोग हैं। हम समान पूर्वजों के वंशज हैं।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Afghanistan to Myanmar, Tibet to Sri Lanka, DNA, similar, Mohan Bhagwat
OUTLOOK 16 January, 2018
Advertisement