Advertisement
11 April 2015

गडकरी : भगवान या सरकार पर भरोसा ना करें किसान

पीटीआइ

किसानों को भगवान या सरकार पर भरोसा करना बंद करने की नसीहत देते हुए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि उन्होंने अपने जीवन का दायित्व स्वयं लेने की जरूरत है ताकि वे उसमें सुधार कर सकें।

यहां शुक्रवार शाम साइंस कोर ग्राउंड में कृषि विकास प्रदर्शनी का उद्घाटन करने के बाद अपने संबोधन में गडकरी ने किसान समुदाय से अपनी मानसिकता बदलने और सफलता के लिए नई प्रौद्योगिकी अपनाने को कहा है।

उन्होंने कहा भगवान या सरकार पर भरोसा न करें। किसानों को अपने जीवन में सुधार के लिए खुद की पहल करनी होगी। नवीनतम प्रौद्योगिकी अपना कर अपना जीवन आप खुद बदल सकते हैं।

TAGS: नितिन गडकरी, किसान, भगवान, सरकार, साइंस कोर ग्राउंड, नवीनतम प्रौद्योगिकी, देश
OUTLOOK 11 April, 2015
Advertisement