Advertisement
29 June 2016

12 लाख रुपये खर्चो, डाक टिकट पर अपना फोटो छपवाइए

12 लाख रुपये खर्चो, डाक टिकट पर अपना फोटो छपवाइए

डाक विभाग में सचिव एस. के. सिन्हा ने संवाददाताओं को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा, हमने व्यक्तियों व कंपनियों के लिए माय स्टांप की विशेष छपाई शुरू की है। कोई भी 12 लाख रुपये में अपनी फोटो या लोगो डाक टिकट में छपवा सकता है। इसके तहत 60000 डाक टिकटों वाली 5000 शीट छापी जाएंगी।

अब तक डाक विभाग ने केवल 300 रुपये वाली माय स्टांप शीट पर डाक टिकट के पास फोटो या डिजाइन छपवाने की अनुमति दे रखी थी।

TAGS: Photo, logo, postage stamp, डाक विभाग, डाक टिकट, फोटो, प्रतीक चिन्ह
OUTLOOK 29 June, 2016
Advertisement