Advertisement
07 December 2016

कुरुक्षेत्र में गीता महोत्सव शुरू

google

हरियाणा के राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर द्वारा गीता पूजन और मंत्रोच्चारण के बीच यह महोत्सव शुरू हुआ। छह से 10 दिसंबर तक गीता जयंती के उपलक्ष्य में इस महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यहां कुरक्षेत्र विश्वविद्यालय के स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में पहुंचकर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने देश के विभिन्न जिलों से आए 574 प्रतिनिधिमंडलों से मुलाकात की।

राज्यपाल और मुख्यमंत्री बाद में मंत्रियों और अन्य गणमान्य व्यक्तियों के साथ पुरषोत्तमपुरा बाग, ब्रह्म सरोवर गए जहां उन्होंने मंत्रोच्चरण के बीच गीता पूजन किया।

राष्टपति ब्रह्म सरोवर में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव-2016 और कुरक्षेत्र विश्वविद्यालय के श्रीमद्भगवद् गीता प्रेक्षागृह में गीता पर अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का उद्घाटन करने वाले थे। हरियाणा के राज्यपाल सोलंकी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा,  कभी-कभी व्यक्ति कुछ तय करता है लेकिन ईश्वर को कुछ और मंजूर होता है। लेकिन उनका (राष्ट्रपति का) आशीर्वाद हमारे साथ है और मुझे उम्मीद है कि इस आयोजन के बाकी दिनों में वह एक बार जरूर आएंगे।

Advertisement

हरियाणा सरकार ने जे. जयललिता के सम्मान में एक दिन का शोक मनाया। राष्टीय झंडा आधा झुकाकर रखा गया और कोई आधिकारिक मनोरंजन कार्यक्रम नहीं किया गया।

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने गीता ज्ञान संस्थानम के माडल का निरीक्षण किया जहां भगवद्गीता के सभी पहलुओं पर अनुसंधान किए गए। राज्यपाल ने कहा कि पूरी दुनिया इस गीता ज्ञान संस्थानम के जरिए गीता का ज्ञान प्राप्त करेगी।

भाषा

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: International Gita Mahotsav, Kurukshetra, Haryana, 'Gita Pujan', Governor, Kaptan Singh Solanki, Chief Minister Manohar Lal Khattar
OUTLOOK 07 December, 2016
Advertisement