Advertisement
13 February 2021

बिहार: प्रशांत किशोर के मकान पर चला सरकार का बुलडोजर, जदयू से तोड़ नाता दे रहे हैं ममता का साथ

file photo

जेडीयू के पूर्व उपाध्यक्ष तथा राजनीतिक राणनीतिकार प्रशांत किशोर के बिहार में उनके पुश्तैनी मकान पर प्रशासन ने बुलडोजर चला दिया। शुक्रवार को पीके के मकान पर जैसे ही बुल्डोजर शुरू हुआ लोगों की भीड़ वहां जमा हो गई। बुलडोजर से लगभग 10 मिनट में ही मकान की बाउंड्री तथा दरवाजा उखाड़ दिए गए। इतना ही नहीं प्रशासन के इस रवैया का किसी ने विरोध भी नहीं किया।

जनसत्ता का मुताबिक, प्रशांत किशोर का यह पुश्तैनी मकान है। जिसका निर्माण उनके पिता श्रीकांत पांडेय ने करवाया था। हालांकि पीके अब यहां पर नहीं रहते है। प्रशासन के अनुसार बिहार में अहिरौली के समीप राजमार्ग-84 के फोर लेन किए जाने के बाद इस भूमि पर कबजा कर लिया गया था, जिसका मुआवजा अभी तक नहीं दिया गया है। जिसकी वजह से उनके इस मकान पर बुलडोजर चलाया गया था। वहीं प्रशांत की ओर से भी इस मामले पर अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

बता दें कि प्रशांत किशोर बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार के करीबी रह चुके हैं। बिहार में उन्हें कैबिनेट मंत्री का दर्जा भी दिया गया था। इसके साथ ही उन्हें जेडीयू का उपाध्यक्ष भी बनाया गया था, लेकिन एनआरसी के मुद्दे पर उनके और सीएम के बीच कहासुनी के बाद उन्होंने जेडीयू को छोड़ दिया।

Advertisement

बक्सर के मूल निवासी प्रशांत किशोर कई राजनेताओं को अपनी रणनीतिक सूझबूझ से मुख्यमंत्री बना चुके हैं। बिहार चुनाव 2015 में नीतीश के जीतने का श्रेय भी प्रशांत को जाता है। इसके साथ ही वह प्रधानमंत्री के चुनाव में नरेंद्र मोदी, दिल्ली चुनाव में अरविंद केजरीवाल और अब बंगाल चुनाव में ममता बनर्जी को अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Prashant Kishores house in Bihar, Government bulldozer on pk house, Political strategist Prashant Kishor, राजनीतिक राणनीतिकार प्रशांत किशोर, प्रशांत किशोर का पुश्तैनी घर, पीके के घर पर बुलडोजर
OUTLOOK 13 February, 2021
Advertisement