Advertisement
12 April 2016

प्रधानमंत्री मोदी अंबेडकर जयंती पर करेंगे ग्रामोदय से भारत उदय अभियान की शुरूआत

गूगल

पूरे देश में शुरू हो रहे इस अभियान के तहत जिन राज्यों में भाजपा की सरकार हैं वहां इसे वृहद रूप से आयोजित किया जा रहा है और जहां भाजपा की सरकार नहीं है वहां पार्टी के कार्यकर्ता इस अभियान को बढ़ाएंगे। दस दिन तक चलने वाले इस कार्यक्रम में गांव की समस्या और उसके लिए किए जा रहे कार्य पर फोकस किया जाएगा। मध्य प्रदेश सरकार इस अभियान के साथ ही गांवों के समग्र विकास के लिए 45 दिन के अभियान की रूपरेखा बना रखी है। इस अभियान के तहत अनुसूचित जाति, जनजाति और अन्य कमजोर वर्ग को जागरूक किया जाएगा। अभियान के दौरान ग्रामीण इलाकों में सरकार की योजनाओं के बारे में भी विस्तर से जानकारी दी जाएगी।

इसके लिए भाजपाशासित राज्यों सहित पार्टी की सभी राज्य इकाइयों ने विशेष प्रबंध कर रखा है। उत्तर प्रदेश में भी पार्टी इकाई ने इस अभियान के तहत राज्य के प्रत्येक गांव में 15 से 20 युवाओं को जोड़ने की मुहिम भी शुरू करेगी। पार्टी नेताओं का मानना है कि जब तक गांव का विकास नहीं होगा तब तक देश के विकास की बात करना बेमानी होगी। इसलिए प्रधानमंत्री ने इस अभियान को विशेष तौर पर शुरू करने की पहल की है। इस अभियान के तहत सामाजिक सौहार्द, ग्राम किसान सभा और ग्राम किसान मीटिंग का आयोजन किया जाएगा। 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: प्रधानमंत्री, नरेंद्र मोदी, भारत उदय, अंबेडकर जयंती, ग्रामोदय योजना, भाजपा
OUTLOOK 12 April, 2016
Advertisement