Advertisement
03 April 2017

डीजीपी पीपी पांडेय का इस्तीफा स्वीकार करे गुजरात सरकार : सुप्रीम कोर्ट

डीजीपी पीपी पांडेय का इस्तीफा स्वीकार करे गुजरात सरकार : सुप्रीम कोर्ट | google

प्रधान न्यायाधीश जेएस खेहर और न्यायमूर्ति डीवाई चंद्रचूड़ की पीठ ने गुजरात सरकार की ओर से पेश हुए अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता का यह अभ्यावेदन दर्ज किया कि शीर्ष पुलिस अधिकारी ने खुद पत्र लिखा है कि वह तत्काल इस्तीफा देना चाहते हैं, यदि सरकार भी ऐसा चाहती हो। पीठ ने कहा, राज्य सरकार के संकल्प के मद्देनजर हमारा मत है कि मुख्य याचिका निष्फल रही है।

पीठ ने दर्ज किया कि पांडेय ने पत्र में इस्तीफा देने की इच्छा व्यक्त की है और राज्य सरकार से 30 अप्रैल तक अपनी नियुक्ति की अधिसूचना निरस्त करने का आग्रह किया है।

गौरतलब है कि शीर्ष अदालत ने 31 मार्च को गुजरात सरकार से कहा था कि वह पांडेय की पदोन्नति तथा तीन महीने के सेवा विस्तार के खिलाफ दायर याचिका पर जवाब दाखिल करे। कोर्ट ने सरकार को जवाबी हलफनामा दाखिल करने के लिए शुक्रवार तक का समय देने से इनकार कर दिया था। पांडेय इशरत जहां मुठभेड़ मामले में जमानत पर हैं। भाषा

TAGS: डीजीपी पीपी पांडेय, इस्तीफा, स्वीकार, गुजरात सरकार, सुप्रीम कोर्ट, Gujrat govt., PP Pandey, resignation, SC
OUTLOOK 03 April, 2017
Advertisement