Advertisement
06 October 2020

हाथरस गैंगरेप मामला: यूएन ने देश में महिलाओं के खिलाफ हो रहे यौन उत्पीड़न को लेकर चिंता जताई

File Photo

संयुक्त राष्ट्र (यूएन) ने देश में महिलाओं के खिलाफ लगातार हो रहे बलात्कार को लेकर चिंता व्यक्त की है। उत्तर प्रदेश के हाथरस और बलरामपुर की घटनाओं के मद्देनजर जारी एक बयान में संयुक्त राष्ट्र ने कहा है कि ये मामले इस बात को दोहराता हैं कि भारत में वंचित समूह की महिलाओं और लड़कियों को लिंग आधारित हिंसा का अधिक खतरा है। 

देश में संयुक्त राष्ट्र के रेजिडेंट कोऑर्डिनेटर ने कहा, "हाथरस और बलरामपुर में कथित बलात्कार और हत्या के हालिया मामले याद दिलाते हैं कि कई सामाजिक संकेतकों पर की गई प्रभावशाली विकास के बावजूद भी वंचित सामाजिक समूहों की महिलाओं और लड़कियों को ज्यादा खतरों का सामना करना पड़ता है और उन्हें लिंग आधारित हिंसा का अधिक खतरा होता है।"

 

Advertisement

  

TAGS: Hathras Gang Rape Case, United Nation, Sexual Harassment, Crime Against Women
OUTLOOK 06 October, 2020
Advertisement