Advertisement
03 February 2021

किसान आंदोलन: रिहाना के ट्वीट के बाद बोले शाह- 'भारत एकजुट होकर खड़ा है...'

तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन जारी है। वहीं अंतराष्ट्रीय स्तर पर मशहूर हस्तियां भी किसानों को अपना समर्थन दे रही हैं। इस बीच पॉप स्‍टार रिहाना ने किसानों के प्रदर्शन के समर्थन में ट्वीट में लिखा था, "हम किसानों की बात क्यों नहीं कर रहे। अब उनके इस ट्वीट पर भारत की सियासत में भी खलबली मच गई है। कई लोग किसानों के पक्ष में खुलकर खड़े हैं वहीं कई लोग आंदोलनकारी किसानों के प्रदर्शन को प्रोपेगैंडा (दुष्‍प्रचार) बताते हुए इसका मकसद देश में अस्थिरता पैदा करना मान रहे हैं। भारत सरकार के विदेश मंत्रालय ने किसान आंदोलन को लेकर अपना बयान जारी किया है, इसे बुधवार को केंद्र सरकार के कई मंत्रियों ने IndiaAgainstPropaganda और IndiaTogether के हैशटैग के साथ ट्वीट करते हुए अपना पक्ष रखा है।

इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट करके कहा, ''कोई भी दुष्‍प्रचार भारत की एकता को समाप्त नहीं कर सकता। कोई भी दुष्‍प्रचार भारत को नई ऊंचाई हासिल करने से नहीं रोक सकता। दुष्‍प्रचार भारत का भविष्‍य तय कर सकते केवल विकास कर सकता है। भारत विकास के लिए एकजुट खड़ा हुआ है।''

वहीं इससे पहले वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने ट्वीट में लिखा, 'ऐसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर कोई टिप्‍पणी करने से पहले हम आग्रह करना चाहेंगे कि तथ्‍यों के बारे में ठीक से पता लगाया जाए और मामले पर उचित समझ रखते हुए कुछ कहा जाए।' जबकि नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने ट्वीट में लिखा, 'कृषि क्षेत्र से संबंधित सुधारवादी कानून देश की संसद द्वारा पूरी बहस के बाद पास किए गए हैं। सरकार उन किसानों के साथ 11 दौर की चर्चा कर चुकी है जिन्‍होंने इन कानूनों को लेकर अपनी शंकाएं जाहिर की हैं।'

Advertisement

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: किसान आंदोलन, कृषि कानून, रिहाना, अमित शाह, Home Minister Amit Shah, Rihanna, farmers protest
OUTLOOK 03 February, 2021
Advertisement