Advertisement
05 June 2020

कोरोना से 24 घंटे में 286 लोगों की मौत और 9,279 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 2,36,001 हुई

File Photo

देश में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। शुक्रवार को यह संख्या बढ़कर 2,36,001 हो गई है। जबकि एक दिन में 9,279 नए मामलों की पुष्टि हुई है। Covid19india.org के मुताबिक अभी 1,16,134 एक्टिव मामले हैं। जबकि 1,12,757 लोग स्वस्थ अथवा डिस्चार्ज हो चुक हैं। वहीं मरने वालों की संख्या 6,649 हो गई है। एक दिन में 286 लोगों ने अपनी जानें गंवाई है। महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान, दिल्ली, तमिलनाडु जैसे राज्य सबसे ज्यादा प्रभावित हैं।

महाराष्ट्र में 2,436 नए मामले

देश में कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य महाराष्ट्र है। राज्य में एक दिन में 2,436 नए मामले दर्ज किए गए हैं। जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 80,229 हो गई है। राज्य में इस वक्त 42,224 एक्टिव केस हैं जबकि 35,156 लोग स्वस्थ अथवा डिस्चार्ज हो चुके हैं। इस वायरस से 139 और लोगों ने जानें गंवाई है जिसके बाद कुल मरने वालों की संख्या बढ़कर 2,849 हो गई है। सबसे ज्यादा मामले आर्थिक राजधानी मुंबई से दर्ज किए जा रहे हैं। मुंबई में अब तक 46,080 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हो चुकी है। जिसमें से 1,519 लोगों की मौत हो चुकी है।

Advertisement

दिल्ली में 1,330 नए मामले

देश की राजधानी दिल्ली में भी कोरोना के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1,330 नए केस दर्ज हुए हैं और 49 लोगों की मौत हुई है। कुल कोविड संक्रमितों की संख्या बढ़कर 26,334 हो गई है जिसमें से 15,311 एक्टिव केस हैं। राजधानी में इस वायरस से अब तक 708 लोगों की मौत हो चुकी है।

गुजरात में कोरोना संक्रमितों की संख्या 19 हजार के पार

गुजरात में कोरोना का कहर जारी है। एक दिन में कोरोना के 510 नए मामले दर्ज किए गए हैं जिसके बाद कुल कोविड संक्रमितों की संख्या बढ़कर 19,119 हो गई है। राज्य में अब तक 1,190 लोगों की मौत इस वायरस से हो चुकी है। सबसे ज्यादा मामले अहमदाबाद से दर्ज किए जा रहे हैं। जिले में 324 नए मामले की पुष्टि हुई है। जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 13,678 हो गई है जिसमें  से 968 लोगों की मौत हो चुकी है। 

तमिलनाडु में नए संक्रमितों की संख्या 1,438

तमिलनाडु में भी कोरोना के मामले में तेजी से इजाफा हो रहा है। नए कोविड संक्रमितों की संख्या 1,438 दर्ज की गई है। जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या 28,694 हो गई है। जिसमें से 235 लोगों की मौत हो चुकी है।

इन राज्यों में भी तेजी से बढ़ रहे आंकड़े

अब तक बिहार में 4,598, पश्चिम बंगाल 7,303 में, आंध्र प्रदेश में 4,250, कर्नाटक में 4,835, तेलंगाना में 3,290, पंजाब में 2,461, जम्मू-कश्मीर में 3,324, ओडिशा में 2,608, हरियाणा में 3,597, असम में 2,159, उत्तराखंड में 1,215, झारखंड में 889 और गोवा में 196 पॉजिटिव मामले दर्ज किए जा चुके हैं।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: 24 hours, 274 people died, 8, 818 new cases, Coronavirus, 2, 35, 540 infected
OUTLOOK 05 June, 2020
Advertisement