Advertisement
06 November 2021

कोरोना वायरस: 24 घंटे में सामने आए 10,929 नए मामले, 392 लोगों ने गंवाई जान

कोरोना वायरस | पीटीआई

देश में कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 10 हजार 929 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 12 हजार 509 लोग डिस्चार्ज हुए और 392 लोगों की मृत्यु दर्ज़ की गई।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने बताया कि भारत में 5 नवंबर तक कोरोना के 61 करोड़ 39 लाख 65 हजार 751 सैंपल की जांच की गई, जिसमें से पिछले 24 घंटे में 8 लाख 10 हजार 783 सैंपल की जांच की गई।

लगातार 29 दिनों से कोविड-19 मामलों में दैनिक वृद्धि 20,000 से नीचे रही है। लगातार 132 दिनों से रोजाना 50,000 से कम मामले सामने आए हैं।

Advertisement

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि सक्रिय मामलों में कुल संक्रमणों का 0.43 प्रतिशत शामिल है, जो पिछले साल मार्च के बाद सबसे कम है। रिकवरी दर 98.23 प्रतिशत है, जो पिछले साल मार्च के बाद सबसे अधिक है।

दैनिक सकारात्मकता दर 1.35 प्रतिशत दर्ज की गई थी। यह पिछले 33 दिनों से 2 फीसदी से नीचे बना हुआ है। साप्ताहिक सकारात्मकता दर 1.27 प्रतिशत दर्ज की गई थी। आंकड़ों में कहा गया है कि यह पिछले 43 दिनों से 2 फीसदी से नीचे बना हुआ है।

 

TAGS: कोरोना अपडेट, कोविड 19, कोरोना वायरस, भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद, आईसीएमआर, corona update, covid 19, corona virus, indian council of medical research, icmr
OUTLOOK 06 November, 2021
Advertisement