Advertisement
22 July 2022

कोरोना वायरस के नए मामलों में इजाफा, पिछले 24 घंटों में 21 हजार से अधिक केस दर्ज, 60 लोगों ने गंवाई जान

दुनियाभर में कोरोना वायरस का कहर बरकरार है। कोरोना के बढ़ते मामलों ने एक बार फिर से चिंता बढ़ा दी है। भारत में भी कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। देश में एक बार फिर से कोरोना से 21 हजार से अधिक मामले सामने आए हैं। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 21,880 नए मामले सामने आए। वहीं, 60 लोगों की जान चली गई। कोरोना के एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 1 लाख 49 हजार 482 तक पहुंच गई है। इसके अलावा कोरोना से संक्रमित 21 हजार 219 मरीज ठीक भी हुए हैं। बता दें कि एक दिन पहले देश में 21,566 नए मामले दर्ज हुए थे।

 

Advertisement

कोरोना वायरस से ठीक होने वालों की बात करें तो पिछले 24 घंटे में देशभर में 21,219 मरीज ठीक हुए। इसी के साथ महामारी को हराकर ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या 4,31,71,653 हो गई है। देश की रिकवरी रेट 98.46 प्रतिशत है।

वहीं, कोरोना टेस्ट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में देशभर में 4,95,359 टेस्ट किए गए हैं। अब तक देश में लगभग 87.17 करोड़ कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं।

सबसे अधिक प्रभावित राज्यों पर नजर डालें तो महाराष्ट्र में अब तक 80,27,395 लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है और 1,48,045 लोगों की मौत हुई है। दूसरे सर्वाधिक प्रभावित राज्य केरल में रविवार तक 67,02,157 लोगों को संक्रमित पाया जा चुका था और 70,339 मरीजों की मौत हुई है। 35,26,351 मामलों और 38,031 मौतों के साथ तमिलनाडु और 39,91,609 मामलों और 40,090 मौतों के साथ कर्नाटक और अगले दो सबसे अधिक प्रभावित राज्य हैं।

सबसे अधिक प्रभावित राज्य महाराष्ट्र, तमिलनाडु और केरल में ही नए मामले भी सबसे अधिक आ रहे हैं। महाराष्ट्र में दैनिक मामलों कम होते हुए नजर आ रहे हैं और बीते दिन यहां 2,289 नए मामले सामने आए। इसी तरह तमिलनाडु में बीते दिन 2,093 नए मामले पकड़ में आए, वहीं केरल में 2,477 नए लोगों को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया। कर्नाटक में बीते दिन 1,552 नए मामले सामने आए।

वैक्सीनेशन अभियान की बात करें तो देश में अब तक वैक्सीन की 2,01,30,97,819 खुराकें लगाई जा चुकी हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, बीते दिन 37,06,997 खुराकें लगाई गईं। देश में 12 साल से अधिक उम्र के बच्चों और वयस्कों को वैक्सीन लगाई जा रही है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Corona Virus, Covid19, Corona Virus Updates, Corona Virus in India, Covid is not Over
OUTLOOK 22 July, 2022
Advertisement