Advertisement
07 January 2022

देश में कोरोना का प्रकोप: संक्रमण के नए मामले एक लाख के पार, 24 घंटों में 28.8 फीसदी बढ़ गए केस

भारत में एक बार फिर कोरोनावायरस के दैनिक मामलों की तादाद 1 लाख के पार हो गई है। पिछले 24 घंटों में भारत में कोरोनावायरस के मामले 28.8 प्रतिशत बढ़ गए हैं। ओमिक्रॉन वेरिएंट के प्रसार के बीच पिछले 24 घंटे में 1,17,100 नए केस सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में कोरोना के 302 मरीजों की मौत हुई है।

बता दें कि 1,17,100 मामले सामने आने के बाद से भारत अब कोरोना के कुल 35,226,386 मामले दर्ज हो चुके हैं। देश में सक्रिय मामलों की तादाद बढ़कर 3,71,363 हो गई है। पिछले 24 घंटों में 30,836 मरीज ठीक हुए हैं और अब तक कोविड से ठीक होने वालों की संख्या 34,371,845 हो चुकी है। इसके अलावा बीते दिन 302 मौतों के बाद अब तक देश में कोविड से हुई मौतों की संख्या बढ़कर 4,83,178 हो गई है।

कुल मामले: 3,52,26,386
सक्रिय मामले: 3,71,363
कुल रिकवरी: 3,43,71,845
कुल मौतें: 4,83,178
कुल वैक्सीनेशन: 1,49,66,81,156

Advertisement

 

सक्रिय मामलों की दर कुल मामलों का 1.05% है। रिकवरी रेट 97.57% है। लगातार कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच दैनिक पॉजिटिविटी रेट 7.74% पर पहुंच गया है। जबकि साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर 4.54% पर है।

भारत के 27 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में अब तक कुल 3,007 ओमिक्रोन मामले सामने आए हैं।  ठीक होने वालों की संख्या 1,199 है।

देश भर में पिछले 24 घंटे में कोविड वैक्सीन की 94,47,056 खुराक दी गई हैं और देश में अब तक कुल 1,49,66,81,156 डोज दी जा चुकी हैं।



अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: कोरोना वायरस, कोविड 19, भारत में कोरोना, corona virus, covid 19, corona in india
OUTLOOK 07 January, 2022
Advertisement