Advertisement
30 March 2022

कोरोना वायरस: पिछले 24 घंटे में नए मामलों में 2 प्रतिशत की कमी, 1233 संक्रमण के केस आए सामने

देश में पिछले कुछ दिनों में कोविड 19 संक्रमण के नए मामलों में कमी देखी गई है। लिहाजा बीते 24 घंटे में देशभर में 1233 नए मामले दर्ज किए गए हैं। यही कारण है कि पिछले 24 घंटे के दौरान नए मामलों में दो प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है। जबकि कोरोना के सक्रिय मामलों की तादाद 14,704 पहुंच गई।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकडों के अनुसार पिछले 24 घंटों में 31 लोगों की जान गई। अब तक संक्रमण से 521,101 लोगों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटों में 1800 से अधिक मरीज कोरोना वायरस से ठीक हुए हैं। इसके साथ ही कोविड से ठीक होने वालों का आंकड़ा 42,487,410 तक पहुंच गया। देशभर में अब तक कुल 43,023,215 कोरोना वायरस के मामले सामने आ चुके हैं।

देश में पिछले कुछ दिनों में जिस प्रकार से संक्रमण के मामलों में गिरावट जारी है, उससे काफी राहत के तौर पर देखा जा रहा है।

Advertisement

कोरोना टीकाकरण मिशन के अंतर्गत पिछले 24 घंटे में वैक्सीनेशन 26,34,080 खुराक लगाई गई। अब तक कुल वैक्सीनेशन 1,83,82,41,743 डोज हो चुका है।

TAGS: कोरोना वायरस, कोविड 19, भारत में कोरोना वायरस, corona virus, covid 19, corona virus in india
OUTLOOK 30 March, 2022
Advertisement