Advertisement
05 February 2022

कोरोना वायरस: पिछले 24 घंटों में एक लाख 28 हजार नए केस दर्ज, पॉजिटिविटी रेट 8 फीसदी से कम

देश में कोरोना वायरस महामारी के मामले शुक्रवार की तुलना में आज यानी शनिवार को कम दर्ज किए गए हैं। देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के एक लाख 27 हजार 952 नए केस सामने आए हैं और 1059 लोगों की मौत हो गई। कल एक लाख 49 हजार 394 केस आए थे। देश में पॉजिटिविटी रेट 8 से कम दर्ज की गई है। ताजा आंकड़ों के बाद पॉजिटिविटी रेट अब 7.98 फीसदी हो गई है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, देश में अब एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 13 लाख 31 हजार 648 हो गई है। वहीं, इस महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 5 लाख 1 हजार 114 हो गई है। आंकड़ों के मुताबिक, कल दो लाख 30 हजार 814 लोग ठीक हुए, जिसके बाद अभी तक 4 करोड़ 24 लाख 79 हजार 2 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 1,27,952 नए मामले आए, 2,30,814 रिकवरी हुईं और 1,059 लोगों की कोरोना से मौत हुई।

Advertisement

कुल मामले: 4,20,80,664

सक्रिय मामले: 13,31,648

कुल रिकवरी: 4,02,47,902

कुल मौतें: 5,01,114

कुल वैक्सीनेशन: 1,68,98,17,199

दैनिक पॉजिटिविटी रेट: 7.98%

वहीं, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण मुहिम के तहत अभी तक कोरोना वायरस रोधी टीकों की करीब 169 करोड़ से खुराक दी जा चुकी हैं। कल 47 लाख 53 हजार 81 डोज़ दी गईं, जिसके बाद अबतक वैक्सीन की 169 करोड़ 98 लाख 17 हजार 199 डोज़ दी जा चुकी हैं।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Corona Virus, Covid19, corona updates, Corona in India, omicron
OUTLOOK 05 February, 2022
Advertisement