Advertisement
11 November 2021

कोरोना वायरस: पिछले 24 घंटों में सामने आए 13,091 नए मरीज, 266 दिनों में सबसे कम एक्टिव केस

पीटीआई

देश में कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटों में 13,091 नए मामले सामने आए हैं और 340 लोगों की मौत हुई। इसके बाद सक्रिय मामलों की संख्या 13,08,556 हो गई है, जो 266 दिनों में सबसे कम है।

नए कोरोना वायरस संक्रमणों में दैनिक वृद्धि लगातार 34 दिनों के लिए 20,000 से नीचे रही है और लगातार 137 दिनों में 50,000 से कम दैनिक नए मामले सामने आए हैं।

स्वास्थ्य  मंत्रालय ने कहा कि सक्रिय मामलों में कुल संक्रमणों का 0.40 प्रतिशत शामिल है, जो मार्च 2020 के बाद सबसे कम है, वहीं रिकवरी दर 98.25 प्रतिशत दर्ज की गई है, जो मार्च 2020 के बाद सबसे अधिक है। 24 घंटे की अवधि में सक्रिय मामलों की संख्या में 1,127 की कमी दर्ज की गई है।

Advertisement

भारत में कोरोना वायरस 7 अगस्त, 2020 को 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख, 5 सितंबर को 40 लाख और 16 सितंबर को 50 लाख को पार कर गया था। यह 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख को पार कर गया था। 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख और 19 दिसंबर को एक करोड़ का आंकड़ा पार किया।

 

TAGS: कोरोना वायरस, कोविड 19, कोरोना अपडेट, कोरोना संक्रमण, कोरोना के कुल आंकडे़, corona virus, covid 19, corona update, corona infection, corona total figures
OUTLOOK 11 November, 2021
Advertisement